योगेंद्र बने सर्राफा बाजार के अध्यक्ष
किठौर। कस्बा में बुधवार को सर्राफा बाजार में समिति का चुनाव किया गया। जिसमें योगेंद्र ने 25 मत अधिक पाकर सर्राफा बाजार का अध्यक्ष पद हांसिल किया। उन्होंने प्रतिद्वंदी नरेश कुमार गोयल पराजित किया। चुनाव अधिकारी डा. वीके खान व मेहरे आलम की देखदेख में चुनाव हुआ। इस मौके पर धर्मेंद्र चौहान, रजनी वर्मा, नौसाद अली, वाहब खान, मुनेश कुमार, मोनू, सुनील कुमार व राजकुमार आदि मौजूद रहे।