फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसफ के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बा निवासी बीएसएफ के जवान जगत सिंह (48 ) पुत्र कंवरपाल का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बीएसएफ द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी। जवाना का पार्थिव शरीर कस्बे के जे ब्लॉक स्थित उनके आवास पर लाया गया। शव पहुंचते ही क्षेत्र की भारी भीड़ उनके आवास पर उमड़ गई।
विज्ञापन

यहां भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत भी शहीद होना है। जवान जगत सिंह सीमा पर रहकर देश की रक्षा के लिए तैनात थे। वे उनके परिवार के साथ हैं। परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी। उनके परिवार से देश सेवा के लिए उनके पुत्र को भी देश सेवा के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत के चेयरमैन अरुण कुमार, भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ पपनेजा, राजीव चैाधरी, सागर चौधरी, हरिओम शर्मा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे। दोपहर बाद शहीद के शव को अंत्येष्टी के लिए कस्बा स्थित कर्णघाट पर लाया गया। जहां अंतिम संस्कार से पूर्व बटालियन ने फायरिंग कर एवं सलामी देकर उन्हें सम्मान दिया। लोगों ने उन्हें गमगीन आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें