मेरठ। सदर स्थित प्राचीन काली बाड़ी मंदिर में शनिवार को सप्तमी पर मां काली के दर्शनों के लिए भक्त भारी संख्या में उमड़े। नवरात्र के दौरान सिद्ध पीठ में श्रद्धालुओं का आधी रात तक आना-जाना लगा रहा। इस दौरान मुख्य पुजारिन श्रीती बनर्जी और जेसू बनर्जी ने कालरात्रि की पूजा और आरती कराई। सुरभि परिवार के सदस्यों ने मंदिर में पहुंचकर बेटियां बचाओ का नारा दिया। आयोजन में जया, रीता, कोनिका, संगीता, अप्पा, गोल्डी, सूमो, देवांश आदि मौजूद रहे।