फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में भी 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया पेट्रोल का रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में पेट्रोल के दाम पहली बार 100 के पार
विज्ञापन

मेरठ। लगातार हो रही बेतहाशा महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। मेरठ में बृहस्पतिवार से पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपये के पार मिलेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार मेरठ में सादा पेट्रोल 100 रुपये 03 पैसे प्रति लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 103 रुपये 98 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। डीजल 91 रुपये 93 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। घरेलू गैस सिलिंडर के रेट भी 15 रुपये बढ़ गए हैं।
पिछले कई सालों से पेट्रोल के रेट बढ़ रहे हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं भी महंगी होती जा रही हैं। बस, टैक्सी और ट्रकों का भाड़ा बढ़ रहा है। वहीं किसानों की खेती में भी लागत बढ़ गई है। जनता और विपक्ष बढ़ती हुई कीमतों को लेकर आवाज बुलंद कर रहा है। इस संबंध में मेरठ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि यह बात सही है कि डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा जारी रेट पर ही सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

घरेलू गैस पर महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। अगर हम अक्तूबर 2020 में और अब छह अक्तूबर को घरेलू गैस सिलिंडर के दामों की बात करें तो अब तक घरेलू गैस के प्रति सिलिंडर पर 307 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अक्तूबर 2020 में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 592.50 रुपये थी। छह अक्तूबर 2021 को गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 899 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

सपाइयों ने भैंस के आगे बजाई बीन
रसोई गैस के दामों में 15 रुपये की बढ़ोतरी होने से नाराज सपाइयों ने बुधवार को भैंस के आगे बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी मेरठ कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में प्रदर्शन मेरठ कैंट विधानसभा के क्षेत्र ग्राम मुरलीपुर गुलाब में हुआ। प्रदर्शन करने वालों में जयकरण भूटानी, अरुण यादव, हामिद चौधरी,आसिफ, दीपांशु चौहान, ओम प्रकाश यादव और बिट्टू सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें