फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चीनी मांझे से कटी गर्दन, उंगली, कान... बाइक से उतरा तो लहूलुहान हो चुका था युवक, गर्दन पर लगे 16 टांके

Mon, 17 Feb 2025 03:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

तारापुरी निवासी साजिद पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर शादी में शामिल होने 
के लिए किठौर जा रहा था। शास्त्रीनगर में कुटी चौराहे पर चीनी मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। 
विज्ञापन
चीनी मांझे से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में चीनी मांझे से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को शास्त्रीनगर के कुटी चौराहे से गुजर रहे बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन साजिद (32) की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गर्दन पर 16 टांके लगे हैं। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी साजिद रविवार शाम करीब पांच बजे पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर किठौर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जब वह शास्त्रीनगर में कुटी चौराहे पर पहुंचा तो तभी कटकर आई पतंग का चीनी मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। मांझे से उसकी गर्दन, कान, उंगली कट गई।
 

उसने बाइक रोकी तो पूरा शरीर लहूलुहान हो चुका था। पत्नी के शोर मचाने पर राहगीरों का ध्यान उस पर गया। तुरंत ही लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। गर्दन पर जख्म गहरा होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। इसी बीच सूचना पाकर परिजन भी आ गए। परिजनों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर उसकी गर्दन पर 16 टांके लगे हैं। उसकी हालत अभी गंभीर बनी है।
 
विज्ञापन

घायल साजिद, हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन के उपसचिव आबिद भाई का है। हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष आरिफ इदरीसी, कोषाध्यक्ष वसीम ने बताया कि संस्था ने हाल ही में डीएम को ज्ञापन दिया था, जिसमें चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें