फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide in Maharajganj: जय प्रकाश निषाद संग 3 अन्य पर केस दर्ज- कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगा की थी खुदकुशी

Mon, 17 Feb 2025 03:38 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

Sanjay Nishad Party Leader Suicide Case: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को जिम्मेदार बताकर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव ने खुदकुशी कर ली। पार्टी नेता धर्मात्मा ने फेसबुक अकाउंट से की गई एक पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और उनके बेटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
maharajganj suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharajganj Suicide Case: पनियरा थाना क्षेत्र नरकटहा में निषाद पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा की मौत के मामले में केस दर्ज हुआ है। धर्मात्मा निषाद ने 16 फरवरी को सुबह करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली। मामले में जय प्रकाश निषाद समेत तीन अन्य पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
मृतक के भाई धर्मात्मा निषाद की शिकायत के अनुसार, सुसाइड नोट में जयप्रकाश निषाद (लक्ष्मीपुर, कैम्पियरगंज, गोरखपुर निवासी) और अन्य तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी लगातार धर्मात्मा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करते थे और जान से मारने की धमकियां भी देते थे।

निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की खुदकुशी के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परमात्मा निषाद ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी राजनीतिक रूप से प्रभावशाली और दबंग किस्म के लोग हैं। मृतक का परिवार इस घटना से भयभीत है और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है। परिवार को डर है कि आरोपी उनके साथ भी कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की खुदकुशी के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जयप्रकाश निषाद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की गहन जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।

वहीं, धर्मात्मा का शव घर पहुंचने पर परिजनों और गांव वालों का गुस्सा एक बार फिर सामने आ गया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव घर पर ही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें