फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्रीमानजी एसएसपी, कुछ तो शर्म करो... सिपाही को अपेक्षित पैटरनिटी लीव न मिलने पर पत्नी ने कर दी पोस्ट

Sun, 30 Mar 2025 11:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार की पत्नी दीपा की डिलीवरी होनी है। प्रवीण ने 45 दिन का पैटरनिटी अवकाश मांगा। परिवहन प्रभारी ने 30 दिन का स्वीकृत कर रिपोर्ट भेज दी थी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने 10 दिन का अवकाश स्वीकृत किया। इस पर दीपा भड़क गई।
विज्ञापन
वायरल हो रही पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की डिलीवरी के लिए सिपाही ने 45 दिन का अवकाश मांगा तो एसएसपी ने दस दिन का ही अवकाश स्वीकृत किया। इससे नाराज सिपाही की पत्नी ने एक्स पर एसएसपी के खिलाफ पोस्ट डाल दी। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यूपी-112 पीआरवी पल्लवपुरम पर चालक है। सिपाही की पत्नी दीपा की डिलीवरी होनी है। 20 मार्च को प्रवीण कुमार ने पत्नी के प्रसव के लिए 3 अप्रैल से 45 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र दिया। परिवहन प्रभारी ने 27 मार्च को उसके आवेदन पर 30 दिन का अवकाश स्वीकृत कर रिपोर्ट यूपी 112 के प्रभारी एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र को भेज दी। उन्होंने इसी दिन संस्तुति कर स्वीकृति के लिए प्रार्थना पत्र एसएसपी को भेज दिया। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने दस दिन का अवकाश स्वीकृत किया। 
 
विज्ञापन

इससे नाराज दीपा ने 28 मार्च को अपने एक्स एकाउंट दीपा कोहली से एसएसपी को मैसेज पोस्ट किया व उसके साथ स्वीकृत प्रार्थना पत्र भी अपलोड किया। इसमें लिखा, श्रीमान एसएसपी मेरठ जी का मेरे पति को मेरी डिलीवरी हेतु 45 दिवस में से 10 दिवस उपार्जित अवकाश देने पर बहुत-बहुत धन्यवाद। श्रीमानजी साथ ही ये भी बता देते कि मैं कैसे 10 दिन में डिलीवरी कराकर स्वस्थ हो सकती हूं। श्रीमानजी कुछ तो शर्म करो एक औरत के लिए। दीपा कोहली का यह पोस्ट एक्स पर वायरल हो गया। पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र से इस तरह की पोस्ट से इंकार कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें