रविवार को हाथीशाला के सामने 33 केवीए बिजलीघर के निकट मानव खोपड़ी का कंकाल मिला। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में राहगीर जमा हो गए। पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो सामने सिंचाई विभाग के स्टोर की दीवार पर बाघ के पगचिह्न, रक्त के निशान और कुछ बाल पड़े मिले। पुलिस ने सभी को सील कर पंचनामा भर दिया। खोपड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दांत व आंख से शिनाख्त का दावा
चमनलाल ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा के दो दांत टूटे थे। उनकी एक आंख भी खराब थी। खोपड़ी को देखकर लगता है कि यह उनकी ही है। वह मजदूरी करते थे। गायब होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजन भी तलाश रहे थे। आज भी वे मौके पर पहुंचे थे। दुर्गंध आने पर जंगल की ओर आगे बढ़ने पर खोपड़ी का कंकाल मिला।