बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की 86 सुरक्षित सीटों पर दलितों ब्राह्मणों के साथ-साथ अब जाट और मुस्लिमों को जोड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा जाटों-मुस्लिमों के सम्मान और तरक्की के लिए काम करती रही है।
मायावती ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने ओबीसी, दलित वर्ग के लोगों के लिए सरकारी नौकरी में सुविधाएं व शिक्षा की व्यवस्था की, लेकिन अब केंद्र व राज्यों की जातिवादी सरकारें नए नियम कानून बनाकर इन्हें प्रभावहीन करने का प्रयास कर रही हैं। दलितों व आदिवासियों पर जुल्म हो रहा है।
उन्होंने ओबीसी की भी जातिगत गणना कराने की मांग की। कहा कि यूपी में भाजपा सरकार में खासतौर से धार्मिक अल्पसंख्यकों यानी मुस्लिम दुखी नजर आते हैं। उनकी तरक्की रोकी जा रही है फर्जी मुकदमे लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है । नए कानूनों से दहशत फैलाई जा रही है । इसमें बीजेपी का सौतेलापन साफ झलकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से हाथरस गैंगरेप का मुद्दा उठाया। यहां ट्विटर पर एक के बाद एक दो पोस्ट शेयर की। लिखा, 'उप्रवासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि आज 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मनाएं और स्मृति का कोई प्रतीक-दीप जलाएं।'
एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने दो मोमबत्ती जलते हुए तस्वीरें शेयर की और लिखा, 'हाथरस की बेटी' की स्मृति में…। ये दोनों पोस्ट शेयर करके अखिलेश भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं को आड़े हाथों लिया। आजमगढ़ में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब देश में बम फटते थे लेकिन आज आतंकी पाकिस्तान से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और राज्य विश्वविद्यालय जिले को आजमगढ़ से आर्यमगढ़ बनाएगा। राज्य विश्वविद्यालय विश्व के सबसे शक्तिशाली योद्धा महराजा सुहेल देव को समर्पित है और एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण हो चुका है।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पिछले सात दिनों में हुए आपराधिक गतिविधियों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'भाजपा की दूरबीन के ढोल सुहावने हैं। लेकिन असलियत में यूपी में अपराध के आंकड़े डरावने हैं। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कानून व्यवस्था अपराधियों के सामने सरेंडर है, बाकी प्रदेश का हाल आप समझ सकते हैं।'
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दो दिन पहले बलरामपुर में हुई रैली का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए सपा, बसपा और भाजपा पर निशाना साधा। इस वीडियो में ओवैसी जनता को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ से ओवैसी ने संवाद किया।
कहा, 'उत्तर प्रदेश में 9% यादवों ने मुलायम सिंह और उनके बेटे को अपना नेता बना लिया। दलितों ने बहन मायावती को अपना लीडर चुन लिया। कुर्मियों ने अनुप्रिया पटेल और आगरा के बाघेलों ने बाघेल साहब को अपना नेता बना लिया। ठाकुरों ने बाबा को अपना लिया और ब्राह्मणों अपनी एक अलग पॉलिसी है। अब बताइए कि अब यहां कोई नजर नहीं आता है तो वो मुसलमान है।' ओवैसी ने भीड़ से पूछा कि अब आप बताओ की उत्तर प्रदेश में आपका नेता कौन है? क्या यहां कोई मुसलमान नेता है? लोगों ने ओवैसी का नाम लिया तो बोले कि केवल उतरौला में नेता बनाओगे या पूरे उत्तर प्रदेश में? इसपर भीड़ ने कहा कि पूरे यूपी में ओवैसी को अपना नेता बनाएंगे।