उन्होंने मंदूरी एयरपोर्ट का भी जल्द लोकार्पण होने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को स्वच्छ पानी व मकान देने का काम मोदी-योगी सरकार कर रही है। पहले कांग्रेस कहती थी कि मंदिर निर्माण की तारीख बताओ, आज योगी सरकार ने मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है और कार्य पूर्ण होने की तारीख भी निश्चित कर दी है।