फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के समर्थन में उतरीं मायावती: बसपा सुप्रीमो ने योगी सरकार को घेरा, कांग्रेस से की तुलना

Thu, 12 May 2022 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आजम खां का समर्थन भी किया है। उन्होंने कहा कि यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी, कांग्रेस की ही तरह लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
आजम खां के समर्थन में मायावती का ट्वीट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद आज़म खान को सवा दो वर्षों से जेल में बंद रखने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की है। गुरुवार सुबह मायावती ने यूपी और केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया। 
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी, कांग्रेस की ही तरह, जिस प्रकार से टारगेट करके गरीबों, दलितों, अदिवासियों एवं मुस्लिमों को जुल्म-ज्यादती व भय आदि का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है यह अति-दुःखद, जबकि दूसरों के मामलों में इनकी कृपादृष्टि जारी है। 



उन्होंने लिखा कि इसी क्रम में यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण व आतंकित कार्रवाई तथा वरिष्ठ विधायक मोहम्मद आजम खां को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बंद रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नजर में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है?
विज्ञापन


मायावती ने लिखा कि साथ ही, देश के कई राज्यों में जिस प्रकार से दुर्भावना व द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों व मेहनतकश समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर भय व आतंक का शिकार बनाकर, उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है, वह अनेकों सवाल खड़े करता है जो अति-चिंतनीय भी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें