ये नजारा देख कर पत्नी उषा के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गई। युवक की तलाश के लिए नाविकों व गोताखोरों को लगाया गया। घटना के बाद युवक की पत्नी और पुत्री ऐंजल (6), पुत्र रुद्र (4 ) का रो-रोकर का बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद युवक के ससुराल में हड़कंप मचा है। मौके पर कई लोग जुटे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक युवक नदी में कूद गया है। उसकी तलाश की जा रही है।