फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल से लौट रहे युवक ने पुल पर रुकवाई कार, फिर लगा दी छलांग, तलाश जारी

Thu, 23 Sep 2021 09:39 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के दोहरीघाट स्थित बड़हलगंज पुल से युवक ने नदी में छलांग लगा दी। वह पत्नी और बच्चों के साथ दोहरीघाट स्थित ससुराल से अपने घर (महराजगंज) लौट रहा था। 
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद युवक के ससुराल में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मऊ जिले के  दोहरीघाट स्थित बड़हलगंज पुल से गुरुवार सुबह एक युवक ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना के समय युवक दोहरीघाट स्थित ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। कार में पत्नी और बच्चे भी साथ में ही थे।

विज्ञापन


ससुराल से लौटते वक्त युवक ने ऐसा खौफनाक कदम किस वजह से उठाया, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। वहीं युवक द्वारा नदी में छलांग लगाने की सूचना से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। नदी में कूदे  युवक की पहचान रविशंकर मद्धेशिया (32) निवासी लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर जिला महराजगंज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वह दोहरीघाट कस्बे के मुहल्ला खटिकटोला में अपने ससुराल आया हुआ था। पत्नी उषा और बच्चों को लेकर गुरुवार सुबह कार से अपने घर के लिए निकला था। लेकिन जैसे ही कार दोहरीघाट बड़हलगंज पुल पर पहुंची तो रविशंकर ने नदी में सिक्का डालने की बात कह कर चालक को कार रोकने को कहा। पत्नी से सिक्का लेकर लेकर नदी में डालने के लिए आगे बढ़ा। अचानक वह पुल की रेलिंग पर चढ़ा और नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ये नजारा देख कर पत्नी उषा के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गई।  युवक की तलाश के लिए नाविकों व गोताखोरों को लगाया गया। घटना के बाद युवक की पत्नी और पुत्री ऐंजल (6), पुत्र रुद्र (4 ) का रो-रोकर का बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद युवक के ससुराल में हड़कंप मचा है। मौके पर कई लोग जुटे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक युवक नदी में कूद गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें