फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक तो आपने बना दिया पर सपा इस क्षेत्र का नहीं कर सकती विकास : एके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
आप लोगों ने सुधाकर सिंह को विधायक तो बना दिया, लेकिन सपा कभी भी इस क्षेत्र का विकास नहीं कर सकती। भाजपा सरकार हर गांव, हर गली, हर नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

ये बातें बुधवार को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कोपागंज नगर का पंचायत के वार्ड नंबर तेरह में धार्मिक महत्व वाली पोखरी के 82 लाख की लागत से हो रहे सुंदरीकरण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं।
इस कार्यक्रम में घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह भी शामिल थे। जिनको लेकर एके शर्मा ने मजाकिया लहजे में यह बात कही। आगे कहा कि इस सुंदरीकरण परियोजना के तहत पोखरी में सीढ़ियों का निर्माण, चारों तरफ इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुंदरीकरण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिससे यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहेगा, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र बन सकेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रियाज, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सर्वेश राय, नूपुर अग्रवाल, प्रमोद राय, बुधराम राजभर, सत्यम जायसवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें