फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमानजी की प्रतिमा तोड़ी, थाने पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने हनुमानजी की प्रतिमा लाठी डंडे से मारकर तोड़ दी। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डुमरांव निवासी सुनील पांडेय, विनोद पांडेय, हेमंत सिंह, विपिन शर्मा, गौरव प्रताप सिंह, राणा यशवंत सिंह, आशीष श्रीवास्तव, आनंद पांडेय, मिथिलेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि इमिलियाडीह गांव में अति प्राचीन शिव मंदिर स्थित है।
जहां शिवलिंग और भगवान हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर आसपास के चार से पांच गांव के लोग पूजा पाठ करते हैं। मंगलवार की सुबह 7:30 बजे गांव के ही सात आठ लोग शिव मंदिर पर पहुंचे और स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को लाठी डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के मदन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जिस जमीन पर प्रतिमा स्थापित थी वो जमीन मेरे परिवार को प्रशासन ने पट्टा की थी। वहां कुछ लोग जबरदस्ती प्रतिमा रखकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। मेरे द्वारा जमीन पर कब्जा करने के दौरान मूर्ति हटाई गई है।
प्रतिमा किसने खंडित किया ये जानकारी नहीं है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें