फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यश ने रोइंग चैंपियनशिप में दिखाया दमखम, यूपी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
गोरखपुर के रामगढ़ ताल में रोइंग चैंपियनशिप में विजेता उत्तर प्रदेश की टीम। स्रोत- सोशल मीडिया - फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के चकौधी सुहवल गांव निवासी खिलाड़ी यश कुमार यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

17 से 21 मई तक गोरखपुर के रामगढ़ ताल में आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने केरल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत में यश कुमार यादव की अहम भूमिका रही। लगभग 35 साल बाद उत्तर प्रदेश को रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल हुआ है।
उत्तर प्रदेश की विजेता टीम में यश कुमार यादव के साथ दीपक कुमार, हरिनाथ यादव और प्रवीण कुमार शामिल रहे। यश के पिता विजय कुमार यादव सेना से जुड़े हैं। मां सीमा यादव, परिवार और गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें