मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव में पति से विवाद होने के बाद महिला अपनी दुधमुंही बच्ची के संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मृत महिला अनीता 25 की शादी मालव गांव निवासी युधिष्ठिर से हुई थी। जीविकोपार्जन के लिए युधिष्ठिर बाहर रहता था। कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन होने युधिष्ठिर घर लौटा था। काम आदि न मिलने पर होने वाली दिक्कतों को देखते हुए युधिष्ठिर, अनलॉक होने पर पुनः बाहर जाने की सोच रहा था। जबकि अनीता नही चाहती थी, की उसका पति फिर से बाहर जाए, इसको लेकर पति पत्नी के बीच तकरार होती थी।
इसी क्रम में युधिष्ठिर गुरुवार को बाहर जाने का मन बना लिया था। ग्रामीणों की मांने तो इस बात को लेकर बीती रात पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद अनीता ने शुक्रवार की भोर में घर के छत से लटककर आत्महत्या कर ली। सोकर उठने के बाद युधिष्ठिर ने पत्नी और बेटी की लाश मकान की छत से लटके देखा।
इस दौरान उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युधिष्ठिर के दहाड़े मारकर रोने पर लोग भागकर उसके घर पहुंचे। अनीता और उसकी बच्ची की लाश लटकी देख ग्रामीण अवाक रह गए। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे थे।