दोहरीघाट थाना के अमिला नगर पंचायत के वार्ड 11 के रामचंद्र नगर के चुम्मानार निवासी पिंकी 28 पुत्री रामबचन की शादी घोसी कोतवाली के भेलउर चंगेरी (झँझवा) में हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चुम्मानार में 28 वर्षीय महिला की पंखे में बिजली का करंट उतरने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। महिला दो सप्ताह पहले ही अपने सात माह के बच्चे के साथ मायके आई हुई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे ससुराल के सदस्य अपने साथ महिला का शव लेते गए। घटना से दो घरों में मातम पसर गया।
दो सप्ताह पहले ही वो अपने सात माह के बच्चे के साथ मायके आयी हुई थी।शनिवार की सुबह घर मे साफसफाई करते समय चालू हालात में पंखा को उठाकर दूसरे स्थान पर रखने के चक्कर मे पंखा हटाते समय वो करेंट की जद में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, थोड़ी देर बाद बाहर के बाहर खेती का काम निपटा कर घर अंदर पिंकी की माँ गयी तो पिंकी के ऊपर गिरा पंखा चालू हालत में देख पंखा हटाना चाहा।इस दौरान उसे भी करेंट का झटका लगा।जिसके बाद उसने शोर मचाकर जानकारी दी। जिसके बाद जमा हुए लोगों ने किसी तरह बिजली काटकर पंखा हटा कर सन्तुष्टि के डॉक्टर के पास ले गए।जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।इसके बाद सूचना पर पिंकी के ससुराल वाले आए और भेलउर चंगेरी (झँझवा) अपने घर शव को ले गए।घटना से मृतका के मायके और ससुराल में मातम पसर गया।