फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास का करेंगे घेराव

Fri, 26 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के तत्वावधान में  ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने कहा कि मानदेय के लिए छह जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


 
ग्राम रोजगार सेवकों के प्रदर्शन के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के साथ प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।


 उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए मनरेगा के अंतर्गत विगत नौ सालों से संविदा पर कार्यरत ग्राम रोजगारसेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने को कहा।
विज्ञापन



 इनका समस्त बकाया मानदेय का भुगतान और महंगाई में भत्ते को बढ़ाने की बात कही। प्रदर्शन के बाद विभिन्न चार सूत्री मांगों के बाबत रोजगार सेवकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें