फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गुहारः पति इंजीनियर है फिर भी नहीं देता खर्च, परिवार परामर्श में आया ऐसा मामला

Sun, 17 Mar 2024 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

Mau News: इससे पहले चार घंटे तक चली इस बैठक में 34 मामले आए, इसमें 12 मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं, दो दम्पति जिनके बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था, उन्होंने आपसी सहमती जताते हुए गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए।
विज्ञापन
पति-पत्नी के मामले को सुनते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारी शादी पारंपरिक तरीके से हुई है। पति नोयडा में इंजीनियर है। भरण-पोषण के लिए जब मुझे खर्च देने की बात कही जाती है तो वह असमर्थता जताता है।

विज्ञापन


यह गुहार रविवार को एक महिला ने पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श के सदस्यों के समक्ष शिकायत करते हुए कही। वहीं मौजूद पति का भी पक्ष सदस्यों ने सुना। जिसके बाद परामर्श के सदस्यों ने पति को दो महीने का वक्त दिया है, जिसमें वह अपनी पत्नी को न केवल अपने साथ रखेगा, बल्कि उसे उसका हक भी देगा। न देने की स्थिति में इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले चार घंटे तक चली इस बैठक में 34 मामले आए, इसमें 12 मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं, दो दम्पति जिनके बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था, उन्होंने आपसी सहमती जताते हुए गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि दो मामलों में एफआईआर का निर्णय लिया गया तो आठ मामलों में प्रार्थी पक्ष की अनुपस्थिति अथवा दोनों पक्ष द्वारा अदालत में चल रहे मुकदमे के कारण बन्द किया गया। इस मौके पर परिवार परामर्श के सदस्यों में अर्चना उपाध्याय,सर्वेश दूबे,मौलवी अरशद, शाहिद पेरिस शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें