फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: देईया माई मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे दंपती, ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर; पत्नी की मौत

Tue, 12 Mar 2024 03:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मुख्य मार्ग के चक्रदेवा पुलिया के पास मंगलवार को हादसा हो गया। बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दंपती घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल है। 
विज्ञापन
Mau News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मुख्य मार्ग के चक्रदेवा पुलिया के पास बेकाबू ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे पति की हालात गंभीर है, वहीं पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के समय पति-पत्नी साथ में देईया माई मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


ये है पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र निवासी बाडा इंदारा गांव निवासी सीताराम राजभर अपनी पत्नी मानवती देवी को लेकर मंगलवार की सुबह खुरहट होकर देईया माई मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। अभी वह रानीपुर थाना के खुरहट रानीपुर मुख्य मार्ग के चक्रदेवा के पास पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। 

टक्कर लगते ही मानवती देवी ट्रैक्टर ने अगले पहिए के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मानवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं सीताराम को हल्की चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं टैक्टर को कब्जे में लेकर थाना पर भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें