फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में सोमवार की देर रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी को लेकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सुबह जब वह सोकर नहीं उठी तब परिजनों को उसके मृत होने की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी संतोष पासवान का विवाह आठ वर्ष पूर्व आजमगढ़ जनपद के रौनापार पलिया गांव निवासिनी पूनम पासवान के साथ हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार को देर रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। जिससे क्षुब्ध होकर पूनम ने देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सुबह जब पूनम देर तक नहीं जगी तो संतोष ने उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन पूनम बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी।
पूनम अपने पीछे एक तीन वर्ष की बेटी, एक वर्ष का बेटे को अपने पीछे छोड़ गई। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें