फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कई दिनों से कोहरा तथा शीतलहर का कहर जारी रहने के दौरान सोमवार को भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बाजारों में चहल पहल दिखी। कई दिनों से कोहरा तथा बर्फीली हवा से लोग बेहाल थे। बाजारों मेें सन्नाटा की स्थिति रहती थी। रात में कोहरा तथा सुबह सात बजे तक बर्फीली हवा चलने तथा कोहरा छाए रहने से सोमवार को भी लोग घरों से देर से निकले। सुबह लगभग नौ बजे भगवान सूर्य के उदय होते ही जन जीवन में अचानक जोश का संचार हो गया।
विज्ञापन

धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग आलस्य को त्याग अपने रुके कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। कई दिनों से सुस्त पड़ चुके बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ दिखनी लगी। खिली धूप के चलते घर से लेकर सड़कों तक लोगों के चेहरों पर चमक देखते ही बन रही थी। सरकारी कार्यालयों के भी तमाम कर्मचारी बाहर धूप का आनंद लेते देखे गए। ठंड व शीतलहर के बीच निकली धूप का उपयोग लोगों ने अपने-अपने तरीके से किया। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों ने घरों की छतों पर दिन भर लोगों के कपड़े सूखते व धूप लेते दिखे। शीतलहर का कहर जारी रहने के कई दिनों बाद निकली तेज धूप ने घरों में कंबल के अंदर कैद बुजुर्गों व बच्चों को राहत प्रदान की। धूप निकलने के बाद बच्चे घरों की छत तथा मैदान में खेलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें