फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भास्कर दिए दिखाई तो चेहरे पर खुशी आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पिछले कई दिनों से कोहरा तथा शीतलहर का कहर जारी था। इस बीच मंगलवार को भगवान भास्कर बादलों की ओट से दिखाई दिए तो घरों में दुबके लोगों के चेहरे खिले उठे। वातावरण में हल्की गर्माहट के बीच स्थानीय बाजारों में चहल पहल दिखाई दी। जिले में कई दिनों से कोहरा तथा बर्फीली हवा चलने से लोग बेहाल थे। बाजारों मेें सन्नाटा की स्थिति रहती थी। रात में कोहरा तथा सुबह बदली छाए रहने से मंगलवार को भी लोग घरों से देर से निकले। वहीं शीतलहर व ठंड के कारण पशु पक्षी व मवेशी इधर-उधर दुबके नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर बाद भगवान सूर्य के उदय होते ही जन जीवन में अचानक जोश का संचार हो गया। धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग आलस्य को त्याग अपने रुके कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। कई दिनों से सुस्त पड़ चुके बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ दिखनी लगी। खिली धूप के चलते घर से लेकर सडक़ों तक लोगों के चेहरों पर चमक देखते ही बन रही थी।
सरकारी कार्यालयों के भी तमाम कर्मचारी बाहर धूप का आनंद लेते देखे गए। ठंड व शीतलहर के बीच निकली धूप का उपयोग लोगों ने अपने-अपने तरीके से किया। शहर की छतों पर दिन भर लोगों के कपड़े सूखते रहे। शीतलहर का कहर जारी रहने के कई दिनों बाद निकली धूप ने घरों में कंबल के अंदर कैद बुजुर्गो व बच्चों को राहत प्रदान की। धूप निकलने के बाद बच्चे घरों की छत तथा मैदान में खेलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें