फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज जरूरतमंदों को देकर एहसान नहीं फर्ज होना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के नंदौर में विशाल भारत संस्थान के तरफ से नंदौर अनाज बैंक का उद्घाटन सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अनाज जरूरतमंदों को देकर एहसान नहीं फर्ज होना चाहिए। अनाज वितरण में किसी भेदभाव नहीं होना चाहिए। कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित कर ऐतिहासिक कार्य हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विशाल भारत संस्थान के संस्थापक व चेयरमैन डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अनाज बैंक पीड़ितों के मदद के लिए स्थापित किया गया है। कहा कि काशी से शुरू हुआ अनाज बैंक दुनिया में फैला है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नजमा परवीन, अर्चना भारतवंशी, सह सयोजक जिला चेयरमैन अनाज बैंक मृत्युंजय यादव, ज्ञानप्रकाश, अजहरुद्दीन, रत्नेश चौहान, सत्येंद्र यादव, लालू गुप्ता, धनंजय यादव, मनोज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें