फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 65 सेमी नीचे पहुंचने के बाद भी ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों की मानें तो नदी कभी भी रौद्र रूप धारण कर सकती है। नदी जब भी घटती है कटान का खतरा बढ़ जाता है। नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों पर टकरा रही है। इससे मुक्तिधाम, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, शाही मस्जिद, सरस्वती मंदिर सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। बृहस्पतिवार को 10 सेमी घट कर 69.25 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार को जलस्तर 69.35 मीटर रहा। वहीं, नदी की तेज धारा में तटवर्ती इलाकों के खेती की जमीन नदी में विलीन हो रही है। नवली देवारा में घाघरा खेती योग्य भूमि को नदी के जद में लेना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें