फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों ने मतदान पेटी को जमा करने की समस्याओं को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। पूर्व में मतदान कराने में लगे और चुनाव करा चुके मतदान कर्मियों ने ब्लाक मुख्यालय से दूर मतदान पेटी जमा कराने के क्रम मेें जिला निर्वाचन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

बड़रांव ब्लाक मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर मतगणना स्थल राम लगन गर्ल्स डिग्री कालेज अमिला पर मतपेटी जमा करने की व्यवस्था है। मतदान कर्मी मतदान सामग्री, मतदान पेटी ब्लाक मुख्यालय से उठाते हैं और जमा मतगणना स्थल पर कराया जाता है। बड़रांव मुख्यालय से अमिला की दूरी सात किलोमीटर है। ऐसे में मतपेटी आदि जमा करने के पश्चात मतदान कर्मियों को लंबी दूरी पैदल तय कर ब्लाक मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। जहां वे अपने वाहन खड़ा कर चुनाव कराने जाते हैं। ऐसे में पुरुषों के साथ महिला मतदान कर्मियों को भी चुनाव कराने के बाद रात में घर जाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। अखिलेश्वर शुक्ल, ऊषा देवी, हरिहर यादव, विमल राय, अनिता गुप्ता का कहना है कि इन मतदानकर्मियों की समस्यायों पर मतगणना स्थल का चयन करते समय चुनाव अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। इन समस्याओं से निजात के लिए कम से कम दूरी सुनिश्चित करना चाहिए। सबसे ज्यादा परेशानी बड़रांव में चुनाव कराने आने वाले मतदान कर्मियों को होती है। विगत पंचायत चुनाव में उन्हें ऐसी समस्या रूबरू होना पड़ा था। इस बाबत खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने कहा कि उनके लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें