घोसी के मझवारा स्थित स्पोर्ट्स विलेज स्टेडियम के अंडर-19 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में बुधवार को स्पोर्ट्स विलेज टीम और एसकेडी क्रिकेट अकादमी घोसी के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन खेला गया। जिसमें विनीत के शानदार शतक ने स्पोर्ट्स विलेज घोसी को जीत दिलाई।
मैच में स्पोर्ट्स विलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो सही रहा। आदर्श के साथ विनीत ने 50 की पार्टनरशिप करके ठोस शुरुआत किया। उसके बाद सुमित ठाकुर के साथ शतकीय साझेदारी भी की।
जिसमें सुमित ठाकुर ने 28 और विनीत ने 104 के अलावा दीपेश ने 32 रन बनाए। जिसके चलते निर्धारित 40 ओवर से 1 गेंद पहले ही स्पोर्ट्स विलेज 249 रन पर ऑल आउट हो गई। एसकेडी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज साहिल, शिवांश, आर्यन चौहान को 2-2 मिला।
वहीं संदीप, प्रशांत ने 1-1 विकेट लिया। 250 रन का पीछा करने उतरी एसकेडी क्रिकेट एकेडमी को 63 रन से हार का सामना करना पड़ा।
शुभ्रांश ने 23 रन, अमित ने 29 रन, प्रांजल ने 24 रन ही बनाए। वहीं स्पोर्ट्स विलेज के गेंदबाज सुमित ठाकुर और दीपक राजभर को 2 -2 विनीत, नित्यम, आर्यन को 1-1 विकेट मिला।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच विनीत बने जिन्होंने 104 रन और 1 विकेट अपने नाम किया। मैच में मुख्य अतिथि शुभम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के अंपायर अनिल चौहान और संजय रहे। स्कोरिंग अभय ने की।