दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतजीवा गांव निवासी राम समुझ यादव की तहरीर पर मारपीट मामले में पुलिस ने मंगलवार को सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार राम समुझ का आरोप है कि अमरजीत यादव और लक्ष्मी यादव काटकर अपने खेत में मिलाकर कब्जा करते चले आ रहे हैं। मंगलवार की सुबह गांव के कुछ सम्मानित लोगों को लेकर पंचायत के माध्यम से बातचीत करने के लिए कहा।
खेत में पहुंचकर विवादित स्थल को दिखा ही रहे थे, तभी अमरजीत यादव, लक्ष्मी प्रताप यादव, प्रभात यादव, श्रीकांत यादव, मंजू देवी, राजवटी देवी, सुनीता देवी आए और गाली देने लगे। लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।