फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रूकवाया फोरलेन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहरोज में निर्माणाधीन फोरलेन का कार्य बुधवार को ग्रामीणों ने रूकवाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। फोरलेन के दोनों तरफ सर्विस लेन, मेजर जंक्शन तथा जल निकासी का निर्माण नहीं कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। काम रूकवाए जाने की सूचना मिलने पर एनएचआई विभाग के प्रोजोक्ट मैनेजर नरेंद्र सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

फोरलेन के निर्माण के दौरान सर्विस लेन, मेजर जंक्शन के साथ जलनिकासी की सुविधा के बिना काम किए जाने की सूचना पर बुधवार को पूर्व प्रधान योगेश राय के साथ ग्रामीण कार्यस्थल पर पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन कर काम को रूकवा दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र सिंह अपने सहयोगी ब्रिजेश त्रिपाठी के साथ पहुंच ग्रामीणों की मांगों को सुना और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि फोरलेन के दोनों तरफ सर्विस लेन मेजर जंक्शन और जल निकासी के निकासी का कार्य बहुत जल्द शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीणों के जाने के बाद ही एनएचआई का कार्य शुरू हुआ । इस दौरान इंदुशेखर राय, शशि प्रकाश राय, अवधेश राय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें