दुबारी। मधुबन तहसील के गजियापुर गांव में घरों के सामने लगे ट्रांसफाॅर्मर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर में आए दिन फाल्ट होने और आग लगने से हादसे का खतरा बना रहता है।
प्रदर्शन कर रहे चंद्रदीप, राहुल कुमार, धर्मेंद्र, राजेश, अमरजीत, धनंजय, सुशील और सुभाष आिद ने बताया कि ट्रांसफार्मर फूलचंद प्रसाद के घर के सामने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर नहीं हटाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास ही ग्राम सभा की सरकारी जमीन उपलब्ध है। यदि इसे वहां स्थानांतरित कर दिया जाए तो घरों के सामने बने खतरे को कम किया जा सकता है और आमजन को भी परेशानी नहीं होगी।
मामला ट्रांसफाॅर्मर की शिफ्टिंग से संबंधित है। इसके लिए संबंधित लोगों को खंड कार्यालय में आवेदन देना होगा। आवेदन मिलने के बाद विभाग नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा। प्रक्रिया पूरी होने पर ट्रांसफाॅर्मर स्थानांतरित किया जा सकता है। सुधीर कुमार, अवर अभियंता