फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के विरोध के बाद शुरु हुआ ग्राम न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अधिवक्ताओं के विरोध के बाद भी आखिरकार सोमवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के जजौली गांव में ग्राम न्यायालय का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चन और वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ हुआ। पूजन अर्चन के बाद ग्राम न्यायाधीश सिद्धार्थ शेखर सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन कोई वादकारी न तो ग्राम न्यायालय में उपस्थित हुआ न ही कोई मुकदमा दाखिल हुआ। लेकिन ग्राम न्यायलय स्थापित होने से लोगों में हर्ष व्याप्त था। दूसरी तरफ सोमवार को भी ग्राम न्यायालय स्थापना को लेकर जिले के अधिवक्ता आंदोलनरत रहें। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता सोमवार को भी न्यायिक कार्य से विरत मधुबन में स्थापित हुए ग्राम न्यायालय का विरोध करते रहे।
बताते चले ग्राम न्यायालय में दो वर्ष तक की सजा के मामले तथा 20 हजार तक की चोरी के मामलों से संबंधित वाद दाखिलकर उसकी सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा 25 हजार रुपये तक की मालियत वाले भूमि संबंधी वाद भी ग्राम न्यायालय में दाखिल कर सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला जज से अनुमति प्राप्त कर महिने में दो बार सचल अदालत न्याय पंचायत स्तर पर लगा कर मामले की सुनवाई कर सकते है। उदाहरण के लिए यदि कोई वाद कोर्ट दखिल हुआ, उसका निस्तारण करने के लिए जरूरत पड़े तो कोर्ट उस न्याय पंचायत पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनकर उसका निस्तारण करेंगी।
विज्ञापन

ग्राम न्यायाधीश के वाहन में आटो चालक ने मारी टक्कर
मऊ। मधुबन स्थित ग्राम न्यायालय से वापस लौटने के दौरान कटघरा शंकर मोड़ पर ग्राम न्यायाधीश सिद्धार्थ शेखर सिंह के वाहन में अनियंत्रित आटो पीछे से टक्कर मारा। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मधुबन मय फोर्स मौके पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने आटो को मय चालक पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें