फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और पिछड़ों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण का उद्देश्य- जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर दीवानी कचहरी में गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी का शुभारंभ जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा और प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया । इस दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से 22 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल तथा दो को बैसाखी का वितरण किया गया ।
विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्य कमजोरों वर्ग को विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसके तहत सोमवार को दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और बैसाखी उपलब्ध कराया गया । प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य है हर व्यक्ति को सस्ता, सुलभ और अच्छा न्याय मिले। बोले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ न्यायिक अधिकारियों के साथ प्राधिकरण से जुड़े लोगों के सहयोग से लॉक डाउन के दौरान जिले में ढाई सौ से अधिक परिवारो में खाद्य सामग्री मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया। महिला अधिवक्ता हुमा सज्जात ने कहा कि न्याय सबके लिए बराबर है ,चाहे गरीब हो या अमीर न्याय किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है। सबको सस्ता व सुलभ न्याय मिले यही प्राधिकरण का उद्देश्य है। कार्यक्रम को बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने किया । इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल अहमद, एडीजे फूलचंद पटेल, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायधीश पंकज, जेएम बलवंत भारती, सिविल जज जूनियर डिवीजन वकील, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही, कोर्ट मेनेजर नीलोत्पल गौतम, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, बार के महामंत्री अरविंद तिवारी, नरेंद्र नाथ राय ,सत्य प्रकाश उपाध्याय, धीरज त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें