मऊ। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या की तरफ से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी में आगामी दो नवंबर राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल के आगमन के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर चल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र की तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह तथा निदेशक प्रसार प्रोफेसर एपी राव रविवार केंद्र पर आकर तैयारियों का जायजा लिया।
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित शोध कार्य, प्रसार कार्य तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा संचालित बाउंड्री वाल, सीसी रोड का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। केंद्र पर कार्यरत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के इंजीनियर एवं ठेकेदार को निर्देश दिया कि समय से कार्य पूर्ण हो तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को राज्यपाल द्वारा अवलोकनार्थ कृषि तकनीकी की प्रदर्शनी एवं प्रगतिशील किसानों को राज्यपाल के साथ वार्तालाप में सम्मिलित होने के लिए निर्देश दिया।