फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा बच्चों का डाटा बाल स्वराज पोर्टल पर करें अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में चिल्ड्रेन इन स्ट्रीट सिचुवेशन्स की एक दिवसीय अभिमुखी कार्यशाला हुई। डीएम ने कार्यदायी संगठनों के सदस्यों को निर्देशित किया कि जनपद में सड़कों के किनारे रहने एवं भीख मांगने वाले बच्चों का चिन्हित कर उनके पुनर्वास एवं संरक्षण की व्यवस्था की जाए। इसकी सूचना राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा विकसित बाल स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चिन्हांकन के उपरांत बच्चों का डाटा छ: चरणों में अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने संगठन के सदस्यों को निर्देश दिया कि डोर टू डोर अभियान चलाकर चिन्हीकरण का कार्य करें।उन्होने कहा कि निराश्रित बच्चों का पालन पोषण करना पुनीत कार्य है। इसमें संगठन के सभी सदस्य बढ़ चढ के हिस्सा लें और अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि जनपद में ऐसे बच्चों का चिन्हांकन करें जो सड़कों के किनारे रहते एवं घूमते हैं। जिनके अभिभावक नहीं हैं, यदि है भी तो किस कारण बच्चे सड़क पर घूम रहे हैं, बच्चे से उसकी परेशानी एवं पता अभिभावक के बारे में अवश्य पूछें।
सही जानकारी न मिल पाले की स्थिति में सीडब्ल्यूसी को सूचना दें। जिससे सीडब्ल्यूसी सही जानकारी प्राप्त कर उन्हें उनके अभिभावक को बुलाकर या सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के माध्यम से पालन पोषण एवं शिक्षा दिक्षा आदि की प्रक्रिया कर सके। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बैठक में आये कार्यदायी संगठनों के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ राम सिंह वर्मा, एडीएम भानू प्रताप सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, सचिव भगवान मानव कल्याण समिति अरियासो घोसी, महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति मुहम्मदाबाद गोहना, नेहरू युवा समाजिक समरसता समिति रजडीहा, अमर शहीद चेतना संस्थान दुबारी मोड़ मधुबन, ग्रामीण विकास संस्थान हथिनी, राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन किन्नुपुर परदहा, बाल शिशु गृह प्रेमलता मंजू तिवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय समिति जमालपुर, इनर व्हील क्लब, शारदा सेवा संस्थान बहरीपुर, समग्र विकास समिति मुहम्मदाबाद गोहना, सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, ग्रामीण विकास प्रयास समिति चकरा, भारतीय जनसेवा आश्रय, बालवानी निर्बल सेवा नारी कला केन्द्र समिति सहित संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें