फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मऊ में शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 14 Nov 2023 09:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

शहर कोतवाली के सिंधी कालोनी निवासी नरेश और दिलीप सिंधी की  न्याज मोहम्मद पुरा स्थित नॉमिनी कटरा में  साड़ी की दुकान  है। दीपावली के चलते दुकान बंद थी, मंगलवार की भोर में दुकान के अंदर से धुंआ निकलते देख स्थानीय लोगों ने दोनों के साथ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
UP News: शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली के नगर क न्याज मोहम्मद पुरा स्थित नोमानी कटरा में मंगलवार की भोर में शार्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में आग लग गई। जिसमें दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घण्टे की मशक्कत से आग पर काबू पाया ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के सिंधी कालोनी निवासी नरेश और दिलीप सिंधी की  न्याज मोहम्मद पुरा स्थित नॉमिनी कटरा में  साड़ी की दुकान  है। दीपावली के चलते दुकान बंद थी, मंगलवार की भोर में दुकान के अंदर से धुंआ निकलते देख स्थानीय लोगों ने दोनों के साथ पुलिस को सूचना दी।  जिसके बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाते दुकान में रखा 70 फीसदी सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि  आगलगी कि इस घटना में दुकान में रखी करीब 10 लाख के करीब का साड़ी जलकर बर्बाद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें