फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव इब्राहिमपट्टी मोड़ नहर पुलिया के समीप पिकअप से बाइक टक्कर मार दी। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार को अपराह्न लगभग दो बजे फतेहपुर मंडाव इब्राहिमपट्टी नहर पुलिया के समीप पिकअप ने सामने से बाइक टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिवाकांत चौहान पुत्र नंदकिशोर,निवासी कुतुबपुर थाना रामपुर, जवाहर चौहान पुत्र गरीब निवासी मांकुर लोहराई थाना हलधरपुर स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।