नगर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास बीती रात्रि स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा और नगर कोतवाली थानाध्यक्ष शैलेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही थी।
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी स्थित ओवर ब्रिज के पास बीती रात्रि लगभग ढाई बजे स्वाट टीम, एसओजी और थाना कोतवाली पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें बिहार निवासी दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्हें उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास बीती रात्रि स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा और नगर कोतवाली थानाध्यक्ष शैलेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इस दौरान बलिया की तरफ से आ रही दो पहिया वाहन पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तीन टीमों द्वारा बदमाशों पर भी फायरिंग की गई जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान बिहार राज्य के कटिहार जनपद के थाना कोड़ा के नया टोला जुबारगंज निवासी 28 वर्षीय तरुण कुमार यादव और 45 वर्षीय दीपक यादव के रूप में हुई। दोनों जनपद में चार घटनाओं में शामिल रहे हैं। बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल दो तमंचा दो कारतूस और बैग में रखे कल 80 हजार रूपये नकदी सहित चेकबुक और पासबुक बरामद किए गए हैं।