फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर और अछार गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवती की पहचान करने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक उसकी की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर तथा अछार गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष है। उसने सूट पहन रखा है। उसके पास पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं मिले। बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें