फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खड़े टेलर में पीछे से टकराया बेकाबू ट्रक, ट्रक चला रहे खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला फोरलेन ओवरब्रिज के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े टेलर से जा टकराया। हादसे के समय ट्रक चालक सो रहा था, जबकि खलासी ट्रक चला रहा था। हादसे में खलासी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी से गोरखपुर की तरफ ट्रक मछली लेकर फोरलेन से होते हुए जा रहा था। अभी वह कोपागंज थाना के काेछीकला पहुंचा ही था वहां पहले से एक खराब टेलर ओवर ब्रिज के पास किनारे खड़ा था। लेकिन तेज गति होने के चलते ट्रक चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे ट्रेलर से जा टकराया। पुलिस का कहना था कि ड्राइवर उस वक्त सो रहा था और खलासी ट्रक चला रहा था। हादसे के समय ट्रक की गति इतनी तेज थी ट्रक चला रहे खलासी का शव स्टेरिंग में बुरी तरह फंसा हुआ था। जिसे पुलिस ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जनपद के जनकुही निवासी दिलशाद (28) के रूप में हुई, जबकि ट्रक में सो रहा ड्राइवर 40 वर्षीय मुल्तान खान मध्यप्रदेश के जनकुही सतना का ही निवासी है। हादसे में यह भी बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें