फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे किशोर को बेकाबू पिकप ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली गांव के पास सड़क पार कर रहे 12 वर्षीय किशोर को अज्ञात पिकअप ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना शुक्रवार देेर शाम की है, मृतक पास के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली गांव निवासी 12 वर्षीय किशन पुत्र प्रेमचंद्र शुक्रवार की देर शाम पास के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। सड़क पार करते समय घोसी की तरफ से आ रहे पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से थोड़ी दूर पर मौजूद पूर्व सैनिक उस्मानगनी खान ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने किशन को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिता प्रेमचंद्र, बड़े भाई करन तथा दोनों बहन पूजा, प्रीती का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना के संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध घोसी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें