मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव में बुधवार देर रात रास्ते पर चावल का पानी फेंकने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। इसी बीच भतीजे ने चाचा को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के कारण चाचा को गंभीर चोट लग गई। घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पुलिस को घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी चंद्रदीप राम(48) पुत्र दुबरी का बुधवार की देर शाम उसके भतीजे दीपक राम से रास्ते पर चावल का पानी फेंकने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दीपक ने चंद्रदीप को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही चंद्रदीप जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान उन्हें किसी चीज से गंभीर चोट गई गई।