फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीआई को मिले मात्र दो करोड़

Mon, 14 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
यूबीआई को मिले मात्र दो करोड़
विज्ञापन
जनता की सुविधा के लिए रविवार को छुट्टी के दिन बैंकों को खोला तो गया, लेकिन चेस्टों की दशा खराब होने के कारण बैंकों पर उमड़ी भीड़ में से कुछ की ही करेंसी बदली जा सकी। हालांकि रविवार को तीनों चेस्टों से पौने बारह करोड़ रुपये अाहरित हुआ। इसके बाद भी इलहाबाद बैंक का शटर डाउन हो गया। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक रंजीत कुुमार ने कहा कि यदि सोमवार की शाम तक करेंसी नहीं आई तो मंगलवार को शाखा बंद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन



हजार और पांच सौ रुपये के नोटबंदी के बाद आरबीआई से बदलने के लिए मऊ जिले को अभी तक करेंसी नहीं जारी की गई। इसका परिणाम है कि रविवार को जिले में मौजूद एसबीआई, यूूबीआई और पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट लगभग खाली हो गए। इनके पास सौ और पचास की नोटे समाप्त हो  चुकी है। हालांकि यूबीआई के प्रबंधक ने दावा किया कि रविवार की देर रात उनके चेस्ट को करेंसी उपलब्ध हो जाएगी।


पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक शिवनाथ राम और एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रंजीत कुुमार ने बताया कि अभी तक करेंसी आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पंजाब नेशनल बैंक के बताया कि सोमवार की छुट्टी के बाद मंगलवार को वो मुख्य शाखा के संग दस और ब्रांचों को संचालित करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें