फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से दो हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। बिजली विभाग द्वारा जिले में 24 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर का दावा केवल कागजी साबित हो रहा है। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी इसे बदला नहीं जा रहा है। विभाग की ऐसी लापरवाही घोसी कस्बा के कादीपुर लठवा में देखने को मिल रहा है। तीन दिन पूर्व यहां लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जलने से यहां की दो हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। ट्रांसफार्मर जलने से जहां उपभोक्ताओं के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद तीन दिन बीतने को है लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लग सका।
विज्ञापन

घोसी कस्बा के कादीपुर लठवा में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। 24 जून को ट्रांसफार्मर जल गया। ऐसे में कादीपुर लठवा तथा आसपास के गांवों की करीब दो हजार की आबादी इससे प्रभावित है। बारिश का मौसम होने के चलते तथा बिजली आपूर्ति न होने से गांव में अंधेरा पसरा होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर, उपेंद्र राजभर, संतोष कुमार आदि ने कहा है कि ट्रांसफार्मर को बदलने की शिकायत उन लोगों द्वारा कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से अवगत करा चुके है। चेताया कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर अब ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत घोसी एसडीओ राजेश प्रसाद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें