फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के टमठा गांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में छह लोग घायल हो गए। गांव में विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने तीन की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के टमठा गांव निवासी विश्राम पाल और शिवमंगल पाल के बीच जमीनी विवाद है। मंगलवार की सुबह उसी विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से शिवमंगल पाल (60), मनोज पाल (30), सनोज (24) अजय (19), ममता (17) जबकि दूसरे पक्ष से रामजतन (17) घायल हो गए। गांव में विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन पुलिस ने सभी घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने रामजतन, शिवमंगल, मनोज की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें