रानीपुर। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रानीपुर थाने की पुलिस सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर देईया माता मंदिर के पास से यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए वांछितों में रियाजुल गैंग लीडर है। और उसका सहयोगी अश्वनी सिंह है। दोनों थाना क्षेत्र के सोनिसा के निवासी हैं।
एसओ ने बताया कि रानीपुर पुलिस ने 6 अक्तूबर 2019 को दोनों के कब्जे से एक वाहन में लदे एक गाय और तीन बछड़े बरामद किया था। इस संबंध में गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इन आरोपियों द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं बुनियादी लाभ के लिये अवैध तरीके से धन प्राप्त करने के लिए गो-तस्करी करने का धंधा अपनाया था। पुलिस ने इस संबंध में यूपी गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।