दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के कुंवरपुरवा गांव में बिजली विभाग की टीम ने अवैध कनेक्शन तथा बकाया वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की चेकिंग की गई। जिसमें बकाया 35000 रुपये की वसूली की गई। बकाए के चलते 12 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। बिजली विभाग की टीम में जेई रवि कुमार मोलनापुर, अंजय यादव, राणा यादव, कैलाश यादव, अरविंद ओझा ,रवि सिंह राजू और बृजेश आदि रहे।