फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय गर्मी: मऊ में गर्मी से दो छात्राएं क्लास में हुईं बेहोश, सीएचसी में भर्ती; भदोही और आजमगढ़ में स्कूल बंद

Thu, 16 May 2024 09:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: विद्यालय के प्रबंध की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार किया गया। इस बाबत डॉ. राजीव ने बताया कि सीएचसी पर उपचार के लिए सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मऊ में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों पारे में गिरावट के बाद अब एक बार फिर मौसम तेजी से बदलने लगा है। बुधवार को तेज गर्मी ने स्कूल में दो छात्राएं कक्षा में बेहोश हो गईं। स्कूल के प्रबंध समिति ने दोनों को फतेहपुर मंडाव के सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


उमस भरी गर्मी अब लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को मौसम का रूख एक बार फिर से तेजी से बदल गया। सुबह धूप के साथ हवा चलती रही। लेकिन दोपहर के बाद से अचानक हवा बंद हो गई उमस बढ़ गई। बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम पारा 28 डिग्री था। मंगलवार की अपेक्षा पारा एक डिग्री बढ़ा था। पारा चढ़ने से लोग गर्मी और लू की चपेट में आ रहे हैं। 

डॉक्टरों की सलाह है कि लोग गर्मी से बचाव के लिए पानी का अधिक सेवन करें। साथ ही खानपान में भी परहेज करें। भोजन में सलाद और शिकंजी को भी शामिल करें। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी में स्थित राष्ट्रीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में हिट वेब से चक्कर आने पर दो छात्राएं अचेत हो गईं। अत्यधिक गर्मी के चलते कक्षा नौवीं की छात्रा प्रिया यादव, सलोनी पाल अचानक चक्कर आने से गिर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें