घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कलाफनपुर निवासी साहब चौहान की तहरीर पर दुकान में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवकों ने दुकान में घुसकर असलहा दिखाया, मारपीट किया और तोड़फोड़ कर चले गए।
दर्ज मुकदमे के अनुसार साहब चौहान का कोतवाली क्षेत्र के बलुआ पोखरा बाजार में वीडियो मिक्सिंग की दुकान है। बीते 21 जुलाई की शाम छह बजे साहब चौहान और भाई धर्मेंद्र चौहान काम कर रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के सरायसादी निवासी हन्नू, गोविंद चौहान, संजीव, मनोहर, करन और विक्कमपुर निवासी धनंजय के साथ चार अज्ञात लोगों ने पहुंचकर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। कंप्यूटर विडियो मिक्सिंग, एक फोटो प्रिंटर, एक फोटो कॉपी प्रिंटर तोड़ दिए, जिसकी कीमत 2.20 लाख है। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि साहब चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।