चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोलनागंज मुहल्ला निवासी एक युवती ने बुधवार की सुबह अपने घर के बाथरूम में सावर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें अपने जीवन से तंग आकर यह कदम उठाने का जिक्र है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुटी है।
मृतका की पहचान श्रेया उर्फ शालिनी वर्मा पुत्री प्रदीप के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार श्रेया बुधवार की सुबह दस बजे के करीब अपने घर की बाथरूम में गई स्नान करने और भीतर से दरवाजा को बंद कर ली, उसके बाद वह अपनी गले में दुपट्टा को बांध कर बाथरूम में लगे सावर (फब्बारा ) में दुपट्टा को बांध कर लटक कर आत्महत्या कर ली l
करीब तीस मिनट बीतने के बाद भी उसके बाहर न निकलने पर जब उसकी मां राजकुमारी देवी ने उसे आवाज देने लगी तो अंदर से आवाज न आने पर दरवाजा को धक्का देकर खोली तो देखा की उसका शव शावर से बने फंदे से लटकता मिला। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मृतका का बड़ा भाई मोनू वर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ योगेश यादव ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, मृतका द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले सुसाइड लेटर भी लिखा गया है, जिसमें उसके द्वारा जीवन से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। बताया कि श्रेया बीते 8 जुलाई की रात में कही गायब हो गई थी, उसमे उसके भाई मोनू वर्मा द्वारा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराया था l